NEET-UG परीक्षा में धांधली का मामला, CBI ने दर्ज की FIR, गुजरात और बिहार भेजी जाएंगी टीमें

NEET-UG परीक्षा में धांधली का मामला, CBI ने दर्ज की FIR, गुजरात और बिहार भेजी जाएंगी टीमें

नीट यूजी परीक्षा का बवाल जबसे खड़ा हुआ है तभी से सरकार पर सवाल उठ रहे थे और फिर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मामले में एंट्री करते हुए कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। विपक्ष और कई संगठन भी मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे थे। जिसके बाद केंद्र सरकार ने नीट पेपर लीक की जांच सीबीआई की सौंप दी और अब सीबीआई ने अपनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। जिसके तहत सबसे पहले एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और इसके बाद विशेष टीमें बनाई गई हैं जिनमें से एक टीम पटना और  दूसरी टीम गोधरा भेजी जाएगी।

सीबीआई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर पहली एफआईआर दर्ज की

है। इस पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। जिन्हें पटना और गोधरा भेजा जा रहा है क्योंकि वहां पर स्थानीय पुलिस ने कई मामले दर्ज किए हैं।

इस पूरे मामले में इससे पहले बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र में कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। पुलिस ने दो अध्यापकों से पेपर लीक मामले में पूछताछ भी की है।

इससे पहले बिहार पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया था। वहीं, नीट पेपर लीक का कनेक्शन महाराष्ट्र में भी मिला है। पुलिस ने दो अध्यापकों से पेपर लीक मामले में पूछताछ की है। जिन अध्यापकों से पूछताछ हुई है, उन्हें नांदेड़ की आंतकरोधी स्कवॉड ने शक के आधार पर पकड़ा।